कोरोना देश में LIVE / अब तक 8 हजार 731 केस: एम्स के डायरेक्टर ने कहा- हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन से आम लोगों को फायदे से ज्यादा, नुकसान हो सकते हैं

 



नई दिल्ली. एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि लैब से प्राप्त कुछ डेटा से पता चलता है कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का कोविड-19 के संक्रमण में कुछ असर हो सकता है, लेकिन यह बात पुख्ता नहीं है। आईसीएमआर के विशेषज्ञों का मानना है कि यह कोरोनावायरस के क्लोज कॉन्टैक्ट में रहे लोगों के लिए कुछमददगार हो सकती है, लेकिन यह सभी के इलाज के लिए नहीं है। इससे हृदय से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। यह धड़कनों पर असर डाल सकती है। दूसरी दवाओं की तरह इसके भी साइड इफेक्ट्स हैं। यह आम लोगों के लिए फायदे से ज्यादा नुकसानदेह हो सकती है। 



आज 278 मामले सामने आए
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8 हजार 731 हो गई। रविवार को 259 मामले आए। इनमें से महाराष्ट्र में 134, राजस्थान में 51, मध्यप्रदेश में 49, गुजरात में 25 और कर्नाटक में 11 मरीज मिले। शनिवार को देश में 854 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। यह लगातार तीसरा दिन रहा जब संक्रमितों की संख्या 800 के पार गई। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट और राज्य सरकारों के आंकड़ों के अनुसार हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार सुबह 8 बजे तक देश में 8 हजार 356 लोग संक्रमित हैं। इनमें से 7 हजार 367 का इलाज चल रहा है। 715 ठीक हुए हैं और 242 की मौत हो चुकी है।
दिल्ली के हेल्थ बुलेटिन से मरकज का कॉलम हटा
निजामुद्दीन मरकज में जुटी तब्लीगी जमात को देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने की बड़ी वजह माना जा रहा है, लेकिन अब केजरीवाल सरकार ने अपने हेल्थ बुलेटिन से मरकज कैटेगरी हटा दी है। इसकी जगह अंडर स्पेशल ऑपरेशंस लिखा जा रहा है। इस पर पूछे गए सवाल पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि यह एक ही बात है। मरकज ऑपरेशन कोई एक नहीं था, इसके साथ कई अन्य भी थे। अब इन सबको मिला दिया गया है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मरकज के लोगों के आंकड़े अलग लिखे जाने पर दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने आपत्ति जताई थी। 


पांच दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए





























दिनमामले
10 अप्रैल871
11 अप्रैल854
9 अप्रैल813
5 अप्रैल605
4 अप्रैल579

25 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण


कोरोनावायरस अब तक देश के 25 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के सात केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

















































































































































































































राज्य/यूटीकितने संक्रमितकितनी मौतकितने ठीक हुए
महाराष्ट्र1895129208
तमिलनाडु9691044
दिल्ली10691927
तेलंगाना5031496
राजस्थान7519116
मध्यप्रदेश5784439
उत्तरप्रदेश452545
आंध्रप्रदेश405610
केरल3733143
गुजरात4932344
कर्नाटक226639
जम्मू-कश्मीर22446
हरियाणा179436
पंजाब1581220
पश्चिम बंगाल131716
बिहार64118
ओडिशा54112
उत्तराखंड3505
असम2910
हिमाचल प्रदेश3228
चंडीगढ़1927
छत्तीसगढ़25010
लद्दाख15011
झारखंड1720
अंडमान-निकोबार11010
गोवा705
पुडुचेरी701
मणिपुर201
अरुणाचल प्रदेश100
दादरा एवं नगर हवेली100
मिजोरम100
त्रिपुरा200
    

ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 8 हजार 356 लोग संक्रमित हैं। इनमें से 7 हजार 367 का इलाज चल रहा है। 715 ठीक हुए हैं और 242 की मौत हो चुकी है।


6 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के हाल



  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 1895: यहां रविवार को 134 कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें से मुंबई मंे 113, मीरा भयंदर में 7, पुणे में 4, नवीं मुंबई, ठाणे और वसई विरार में 2-2, जबकि रायगढ़, अमरावती, भिवंडी और पिंपरी-चिंचवड़ में 1-1 मरीज मिला। राज्य में शनिवार को 187 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं।



मुंबई में यह आर्टिस्ट सड़क पर कोरोना वायरस की पेंटिंग बना रहा है, ताकि लोगों को इस घातक बीमारी के प्रति जागरूक किया जा सके।



  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 578: यहां रविवार को इंदौर में संक्रमण के 49 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 298 हो गई है। इंदौर में कोराना से आज 2 और भोपाल में 1 मौत दर्ज की गई। इंदौर में दोनों मौत पहले हुई थीं, रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई। दोनों की उम्र 65 और 70 साल थी। भोपाल में रविवार को जान गंवाने वाले मरीज की उम्र 77 साल थी। वे डायबिटिक थे।

  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 452: शनिवार को 19 नए केस सामने आए। आगरा में 3 और संक्रमित मिले। इस बीच, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने राज्य के 5 और मेडिकल कॉलेजों को कोरोनावायरस की जांच करने की अनुमति दे दी है। अब राज्य में 14 सरकारी लैब में रोजाना 2 हजार नमूनों की जांच की जा सकेगी। राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के 23 मामले आए थे।



राजस्थान, संक्रमित 751: यहां रविवार को 51 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से बांसवाड़ा और जयपुर में 15-15, बीकानेर, और जोधपुर में 8-8, हनुमानगढ़ में 2, जबकि चूरू, जैसलमेर और सीकर 1-1 मरीज मिला है। राज्य में शनिवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 139 नए लोग पॉजिटिव मिले थे। इनमें से जयपुर में 80 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। 



  • बिहार, संक्रमित- 64: पटना मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (पीएमसीएच) में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां से कोरोना संक्रमण की संदिग्ध 72 साल की महिला फरार हो गई। उसका सैम्पल ले लिया गया था। जांच रिपोर्ट का इंतजार है। पीएमसीएच ने महिला के लापता होने की लिखित सूचना पुलिस को दे दी है। शनिवार को चार मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला सीवान की रहने वाली थी।



पटना पुलिस मंडी और बाजारों में भले ही सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन नहीं करवा पा रही हो, लेकिन कोविड-19 कॉल सेंटर पर खुद इसका पालन कर रहे हैं। 



  • दिल्ली, संक्रमित- 1069: कोरोना के शनिवार को 166 नए मामले मिले। उधर, शाम को कश्मीरी गेट स्थित रैन बसेरा में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने इस पर काबू पा लिया।



दिल्ली में यह व्यक्ति कबूतरों को दाना चुगा रहा है। दरअसल, लॉकडाउन के कारण लोग घरों में हैं। ऐसे में पशु-पक्षियों को भी दाना-पानी मिलना मुश्किल हो गया है।



  • गुजरात, संक्रमित- 493: यहां रविवार को 25 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से 23 मरीज अहमदाबाद में और 2 आणंद में मिले हैं। राज्य में शनिवार को 90 संक्रमित मिले थे। यहां सबसे ज्यादा 251 संक्रिमित अहमदाबाद में और इसके बाद 77 वडोदरा में हैं। 



अहमदाबाद में सड़कों और कॉलोनियों को सैनिटाइज करने के लिए दमकल की गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि ज्यादा हिस्से को कवर किया जा सके।



  • जम्मू-कश्मीर, कुल संक्रमित- 224: बड़गाम के शेखपोरा में शनिवार को एक व्यक्ति की स्क्रीनिंग करने पहुंची मेडिकल टीम को घर में बंधक बना लिया गया। मौके पर पुलिस पहुंची तो उस पर पथराव कर दिया गया। इसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि, उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शनिवार रात कुपवाड़ा में भी एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया गया। उस पर दिल्ली की मरकज में जाने की बात छिपाने का आरोप है। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को संक्रमण के 17 मामले सामने आए।


महाराष्ट्र, बंगाल, तेलंगाना, पंजाब और ओडिशा में लॉकडाउन बढ़ा
इधर, देश में पांच राज्यों ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल और तेलंगाना सरकार ने शनिवार को लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने की घोषणा की। वहीं, पंजाब और ओडिशा पहले ही यह फैसला ले चुके हैं। इधर, कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्र सरकार देशभर में लॉकडाउन को दो हफ्ते के लिए बढ़ा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मुख्यमंत्रियों के साथ करीब 4 घंटे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। बैठक के तुरंत बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही फैसला लिया है।’’


सोमवार से केंद्रीय मंत्री और आला अफसर कामकाज शुरू कर सकते हैं
इस बीच, सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि केंद्र सरकार ने सभी मंत्रियों से सोमवार से कामकाज संभालने और लॉकडाउन खत्म होने के बाद अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की योजना बनाने को कहा है। सरकार ने सभी मंत्रालयों ने अपने विभागों के संयुक्त सचिव और उससे वरिष्ठ पदों वाले अफसरों से भी कामकाज संभालने और विभाग में एक तिहाई जरूरी स्टाफ को बुलाने को कहा है।




Popular posts
कांग्रेस महासचिव प्रियंका का योगी को पत्र; कहा- लोगों का भरोसा जीतकर महामारी पर पायी जा सकती है विजय, डर फैलाकर नहीं
Image
प्रदेश में पहली बार 9 नर्सरी को मिली 5 स्टार रैंकिंग
Image
राजस्थान: लॉकडाउन का 19वां दिन / 51 नए पॉजिटिव मिले; सीकर में क्वारैंटाइन सेंटर में था बेटा, पिता की मौत हुई तो उन्हें पीपीई किट पहन सुपुर्द-ए-खाक किया
Image
मोबाइल ऐप की जानकारी देने बीआरसी में हुई बैठक निजी स्कूलों के प्राचार्य व संचालक रहे उपस्थित
Image